लोड हो रहा है...

भाजपा ने चुनाव आयोग से टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम की शिकायत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा ने तृणमूल नेता फिरहाद हाकिम के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने महिला नेता के साथ अभद्र आचरण का आरोप लगाते हुए मांग की है कि हाकिम को पूरे पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। भाजपा ने चुनाव आयोग को इस संबंध में पत्र भी भेजा है। पार्टी ने कहा कि फिरहाद हाकिम का बयान आपत्तिजनक है और आगामी उपचुनाव को देखते हुए उन पर पाबंदी लगाई जाए।

बंगाल में इन सीटों पर होना है उपचुनाव

बता दें कि पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। इसमें तालडंगरा, सिताई, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और मदरीहाट सीट शामिल है। चुनाव मैदान में 42 उम्मीदवार दम भर रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी को दूसरे राज्यों में भी सुरक्षा मिलेगी

इसके अलावा राज्य के ही एक अन्य अहम घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुफिया विभाग (IB) की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य के बाहर भी सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है। खबरों के मुताबिक आईबी की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने शुभेंदु की सुरक्षा बढ़ाने का एलान किया। इस फैसले के बाद अब उन्हें बंगाल के अलावा दूसरे सभी राज्यों में भी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।