शुक्रवार, अप्रैल 17 2026 | 02:09:23 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / भारतीय वायु सेना मलेशिया द्वारा आयोजित द्विपक्षीय युद्धाभ्यास में लेगी भाग

भारतीय वायु सेना मलेशिया द्वारा आयोजित द्विपक्षीय युद्धाभ्यास में लेगी भाग

Follow us on:

नई दिल्ली (मा.स.स.). भारतीय वायु सेना का एक दल ‘उदारशक्ति’ नामक द्विपक्षीय युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए आज मलेशिया के लिए रवाना हो गया है। भारतीय वायु सेना एसयू-30 एमकेआई और सी-17 विमानों के साथ युद्धाभ्यास में भाग ले रही है जबकि आरएमएएफ एसयू 30 एमकेएम विमान उड़ाएगी। भारतीय दल अपने एयरबेस से सीधे ही अपने गंतव्य आरएमएएफ के कुआंतान एयरबेस के लिए रवाना हुआ।

यह अभ्यास भारतीय वायुसेना के दल के सदस्यों को परस्पर युद्ध क्षमताओं पर चर्चा करते हुए आरएमएएफ के कुछ बेहतरीन पेशेवरों के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और सीखने का अवसर भी प्रदान करेगा। इस चार दिवसीय युद्धाभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई युद्ध अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। उदारशक्ति अभ्यास मैत्री के लंबे समय से चले आ रहे बंधन को मजबूत करेगा और दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के अवसरों में वृद्धि करेगा जिससे इस क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी: वाशिंगटन में ‘आतंक के सबूत’ दिखाएगा भारत, पाकिस्तान को बेनकाब करने की बड़ी तैयारी

वाशिंगटन | मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 पहलगाम के भीषण आतंकी हमले (22 अप्रैल 2025) की …