सोमवार, मई 18 2026 | 09:23:53 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तराखंड / धर्मांतरण के आरोपी युवक की पिटाई करते हुए ले गए थाने

धर्मांतरण के आरोपी युवक की पिटाई करते हुए ले गए थाने

Follow us on:

देहरादून. जौलीग्रांट में हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने एक समुदाय विशेष के युवक की पहले धुनाई की इसके बाद थाने तक ले गए। युवक पर भी स्थानीय लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। आरोपी युवक मिस्सर वाला का बताया जा रहा है। आरोप है कि मेडिकल की छात्रा की अश्लील फोटो बनाने के बाद युवक युवती को ब्लैकमेल कर रहा है और धर्मांतरण का दबाव बना रहा है।

हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने युवक को पकड़कर जौलीग्रांट चौक से लेकर कुछ दूरी तक मारपीट करते हुए जुलूस निकाला और बाद में थाने जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के दौरान युवक के कपड़े तक फट गए।​ जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस बीच खबर सुनकर धर्म विशेष के कुछ युवक भी वहां आ गए और हिन्दू संगठन के लोगो पर आरोप लगाया कि उनकी जौलीग्रांट में दुकान है। दुकान के पास उनके साथ भी मारपीट की गई है। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और जमकर बवाल हुआ। थाने में इस घटना के बाद जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर जमकर बवाल मचाया।

साभार : वन इंडिया

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

एसएसपी अजय गणपति उधम सिंह नगर का चित्र।

उधम सिंह नगर में धर्मांतरण के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन FIR दर्ज, SIT करेगी जांच

देहरादून । मंगलवार, 12 मई 2026 उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में धर्मांतरण की …