बुधवार, मार्च 18 2026 | 11:25:43 PM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / हिन्दुओं को पोस्टर चिपका कर दी इलाका छोड़ने की धमकी

हिन्दुओं को पोस्टर चिपका कर दी इलाका छोड़ने की धमकी

Follow us on:

जम्मू. पुंछ से सटे देगवार क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के तीन घरों के बाहर उर्दू में धमकी भरे पोस्टर लगने से दहशत का माहौल है। पुलिस ने इन पोस्टरों को जब्त कर लिया है। इन पोस्टरों के ऊपर किसी भी संगठन का नाम नहीं लिखा हुआ है। जानकारी के अनुसार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि देगवार में तीन अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के घरों के बाहर उर्दू में पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टरों में लिखा हुआ है कि तमाम हिंदू व सिख बिरादरी को चेताया जाता है कि जल्द इलाके को छोड़ कर चले जाओ वरना इसकी आपको भारी कीमत भरनी होगी। इस संबंध में लोगों ने पुलिस को सूचित किया और कुछ ही समय में पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर इन पोस्टरों को जब्त कर लिया है। इस संबंध में पुलिस कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भाजपा नेता वसीम बारी की फाइल फोटो

वसीम बारी हत्याकांड: NIA कोर्ट ने 3 आरोपियों को किया बरी, जानें क्यों कमजोर पड़ा अभियोजन का पक्ष?

जम्मू. कश्मीर की राजनीति को झकझोर देने वाले चर्चित भाजपा नेता वसीम बारी हत्याकांड में एक …