रविवार, अप्रैल 19 2026 | 01:47:57 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. मनसुख मांडविया

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. मनसुख मांडविया

Follow us on:

नई दिल्ली (मा.स.स.). केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हम वैश्विक स्वास्थ्य की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हम आने वाली पीढ़ियों के रहने के लिए एक बेहतर और स्वस्थ ग्रह छोड़कर जाएं।” केंद्रीय मंत्री आज बाली, इंडोनेशिया में हुई जी20 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर प्रगति और आगे बढ़ने के मार्ग पर चर्चा करना था।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत भविष्य के लिए तैयार और लचीली वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करने में योगदान के लिए प्रतिबद्ध है।” इसके साथ ही, उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य में लचीलेपन के विकास पर भी विस्तार से अपने विचार रखे, जिसमें वित्तीय मध्यस्थ कोष बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था में मौजूदा खामियों को स्वीकार करने की आवश्यकता और स्वास्थ्य आपातकालीन प्रबंधन के लिए एक समावेशी, सक्रिय और उत्तरदायी ढांचे के निर्माण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. मांडविया ने जी20 के सभी सदस्यों को लोगों और सामान की विश्वव्यापी निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित ग्लोबल फेडरेटेड पब्लिक ट्रस्ट डायरेक्टरी में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

पाकिस्तान में चिकित्सा त्रासदी: एक ही सिरिंज से 330 से अधिक बच्चों को हुआ HIV, BBC की रिपोर्ट में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

इस्लामाबाद | बुधवार, 15 अप्रैल 2026 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित तौंसा (Taunsa) के Tehsil …