रविवार, मई 17 2026 | 11:59:52 AM
Breaking News
Home / राज्य / दक्षिण-भारत / कर्नाटक : पहले हारा, फिर 16 वोट से विजयी हुआ भाजपा प्रत्याशी

कर्नाटक : पहले हारा, फिर 16 वोट से विजयी हुआ भाजपा प्रत्याशी

Follow us on:

बेंगलुरु. कर्नाटक की जयनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सीके राममूर्ति ने शनिवार को अपनी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी सौम्या रेड्डी को 16 मतों के मामूली अंतर से हराया। इस दौरान मतगणना स्थल पर रातभर दोनों पार्टियों के समर्थकों की भीड़ जुटी रही। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। दरअसल कांग्रेस की सौम्या रेड्डी से करीब 300 वोटों के अंतर से हार रहे राममूर्ति ने दोबारा मतगणना की मांग की थी। दोबारा मतों की गिनती के अलावा डाक मतों को जोड़ा गया तो राममूर्ति ने सौम्या रेड्डी को मात दे दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी समेत पार्टी के कई नेताओं ने दोबारा मतगणना का विरोध किया।

राज्य सूचना विभाग के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा कि जयनगर में एस एस एम आर वी कॉलेज के मतगणना केंद्र में अधिकारियों ने आज देर रात नतीजों की घोषणा की। मतगणना स्थल पर जयनगर में आर वी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में तनाव व्याप्त हो गया, जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के साथ-साथ राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी, जो सौम्या रेड्डी के पिता भी हैं, और कई अन्य नेताओं ने मतगणना के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने राममूर्ति को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया। चुनाव अधिकारियों ने 16 मतों के पतले अंतर से राममूर्ति को विजेता घोषित किया। इसके साथ ही 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस ने 135 सीटें जीत ली हैं।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

वी.डी. सतीशन तिरुवनंतपुरम में समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए

केरल में सस्पेंस खत्म: वी.डी. सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, UDF की 10 साल बाद सत्ता में वापसी

तिरुवनंतपुरम । गुरुवार, 14 मई 2026 केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की …