सोमवार, मई 18 2026 | 04:49:01 PM
Breaking News
Home / राज्य / दक्षिण-भारत / भाजपा मेरे बेटे विजयेंद्र को कर्नाटक अध्यक्ष बनाएगी, उम्मीद नहीं थी : बीएस येदियुरप्पा

भाजपा मेरे बेटे विजयेंद्र को कर्नाटक अध्यक्ष बनाएगी, उम्मीद नहीं थी : बीएस येदियुरप्पा

Follow us on:

बेंगलुरु. बीजेपी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा (Vijayendra Yediyurappa) को राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त किया. इसके जर‍िये पार्टी ने युवा पीढ़ी को नेतृत्‍व सौंपने का कार्यकर्ताओं को एक स्‍पष्‍ट संदेश द‍िया है, लेक‍िन बीएस येदियुरप्पा का कहना है क‍ि उनको इसकी ब‍िल्‍कुल भी उम्‍मीद नहीं थी. उन्होंने कभी भी नई दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से इसके लिए नहीं कहा था.

पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विजयेंद्र संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में सभी को एक साथ लेकर चलेंगे. उन्‍होंने कहा कि व‍िजयेंद्र यह भी सुनिश्चित करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी राज्य की कुल 28 लोकसभा सीटों में से 25 से अधिक सीटें जीते.  येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”हममें से किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी, चाहे आप मानें या न मानें, एक दिन भी मैंने दिल्ली में किसी से विजयेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की पैरवी नहीं की. आप किसी से भी पूछ सकते हैं.”

‘बेटे की नई न‍ियुक्‍त‍ि में मेरी भूम‍िका नहीं’ 

व‍िजयेंद्र नई न‍ियुक्‍त‍ि से पहले तक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर थे. पूर्व सीएम येद‍ियुरप्‍पा ने कहा क‍ि इस मामले में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिया. इस बीच मेरी कोई भूमिका नहीं थी.

विजयेंद्र को माना जाता है कुशल संगठनात्मक नेता  

गौरतलब है क‍ि व‍िजयेंद्र पूर्व सीएम येदियुरप्पा के छोटे बेटे हैं तथा शिवमोग्गा जिले के शिकारीपुरा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. नलिन कुमार कतील की जगह लेने वाले विधायक विजयेंद्र को कुशल संगठनात्मक नेता माना जाता है. कतील ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदाय से आते हैं. येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जाने वाले विजयेंद्र (47) की नियुक्ति के साथ ही कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया. येदियुरप्पा बीजेपी की शीर्ष संगठनात्मक इकाई, संसदीय बोर्ड के सदस्य भी हैं. उनके बड़े बेटे बीवाई राघवेंद्र लोकसभा सदस्य हैं.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

तमिलनाडु में ‘सनातन’ पर छिड़ी नई रार: आधव अर्जुन बनाम उदयनिधि स्टालिन

चेन्नई । शुक्रवार, 15 मई 2026 तमिलनाडु की राजनीति में ‘सनातन धर्म’ एक ऐसा विषय …