गुरुवार, फ़रवरी 05 2026 | 03:52:13 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / गर्भवती पत्नी को तीन तलाक देकर घर से भगाया, किया दूसरा निकाह

गर्भवती पत्नी को तीन तलाक देकर घर से भगाया, किया दूसरा निकाह

Follow us on:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के आगरा में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर शौहर ने निकाह के तीन महीने बाद ही पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद दूसरा निकाह कर लिया। पुलिस आयुक्त कार्यालय में की गई शिकायत के बाद पुलिस ने पति व ससुराल के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। यहां की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका निकाह 17 फरवरी 2022 को बारह खंभा निवासी शकील के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही बाइक के लिए उसे परेशान किया जाना लगा। मांग पूरी नहीं होने पर तीन महीने बाद पति ने पीटा। इसके साथ ही तीन बार तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

दो माह की थी गर्भवती

मायके आने पर डॉक्टर से चेकअप कराया तो वह दो महीने की गर्भवती निकली। बाद में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी पति नहीं आया। अगस्त 2023 में पीड़िता को पता चला कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज मंधना कानपुर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

कानपुर के मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में भारी बवाल, छात्रों ने की तोड़फोड़, जानें क्या है वजह?

कानपुर. मंधना रोड पर स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज (MPEC) में कल देर शाम उस …