लोड हो रहा है...

प्रैक्टिस सेशन में घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. दर्शको की भीड़ से दूर, मौसम की आंख मिचौली और बिना किसी कैमरे के लेंस के भारतीय टीम के दूसरा प्रैक्टिस सेशन में हो हुआ जिसका असर पहले टेस्ट की तैयारियों पर पड़ सकता है. नेट्स के लिए जो पिच उपलब्ध कराई गई उसमें उछाल भी थी और रफ्तार भी और गेंद हवा में स्विंग भी कर रही थी ऐसे में एक बल्लेबाज गेंद की लाइन पढ़ने में चूका और फिर वो हुआ जिससे मैदान पर सन्नाटा छा गया.

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ टीम के पहले टेस्ट से पहले चोट लग गई. रविवार को ट्रेनिंग के दौरान बाएं हाथ पर गेंद लग गई, जिससे चिंता बढ़ गई है. विकेटकीपर-बल्लेबाज 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज में शुभमन गिल के डिप्टी की भूमिका निभाएंगे.

पंत के हाथों में बंधी पट्टी

ऋषभ पंत के साथ घटना रविवार को बेकेनहैम में टीम इंडिया के ट्रेनिंग के दौरान हुई, जिसमें कप्तान गिल और कोच गंभीर ने कमान संभाली. सूत्रों के अनुसार  नेट्स में बल्लेबाजी करते समय पंत के बाएं हाथ पर गेंद लग गई, जिससे वो चोटिल हो गए. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उपकप्तान ने गंभीर दर्द की शिकायत की और टीम के डॉक्टर ने उनका इलाज किया, जिन्होंने आइस पैक लगाया. इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि पंत ने अपने हाथ पर पट्टी बंधवाई और रिकवरी पर ध्यान देने के लिए नेट सेशन के बाकी समय से परहेज किया.

- Advertisement -

ऋषभ का रन बैंक खाली

पंत पिछले कुछ समय से बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं हैं, उनका आईपीएल सीजन भी खराब रहा है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में केवल एक शतक और एक अर्धशतक ही लगाया, जिससे वह अपनी 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत को सही साबित नहीं कर पाए. उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में टेस्ट मैच खेला था. वहां भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए. उन्हें कुछ ढीले शॉट खेलने के लिए भी निशाना बनाया गया, जिससे वह सस्ते में आउट हो गए. इस बीच, भारत के बैक-अप कीपर ध्रुव जुरेल ने भारत ए के यूके दौरे में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अगर पंत मैदान पर नहीं उतर पाते हैं, जिसकी संभावना बहुत कम है, तो जुरेल को जिम्मेदारी संभालनी होगी. भारत लीड्स में पहले टेस्ट से ठीक पहले 13 जून से भारत ए के साथ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलेगा. तब तक पंत के ठीक होने की उम्मीद है.

साभार : न्यूज18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।